कन्या आश्रम गम्हरी में राष्ट्रीय सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग

कोंडागांव -विकास खंड बडे़राजपुर के अन्तर्गत कन्या आश्रम गम्हरी में विश्व सिकल सेल जागरुकता अभियान चलाया गया
हर साल 19 जून को विश्व सिकल सेल डे मनाया जाता है। सिकल सेल एक जेनेटिक बीमारी है, जो माता-पिता से बच्चों में ट्रांसफर होती है। इसमें रेड ब्लड सेल्स में ऑक्‍सीजन की कमी हो जाती है और सेल का आकार गोल नहीं बनता है। जिसकी वजह से यह सेल आधे चांद या फिर हंसिए की तरह नजर आता है। इसलिए इसे सिकल (हंसिया) सेल कहते हैं। जिसके चलते बच्‍चे की ग्रोथ पर असर पड़ता है। सिकल सेल बीमारी से प्रभावित बच्चे की ग्रोथ सही तरीके से नहीं होती। साथ ही दूसरे बच्चों की तुलना में उसकी इम्युनिटी भी कमजोर होती है।समय पर इस बीमारी का न कराया जाए, तो यह जानलेवा भी हो सकती है। इन्हीं सबके बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। सिकलसेल के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। रंगोली, चित्रकला, स्लोगन, लेखन स्किलसेल के रोकथाम, बचाव के संदेश दिया गया
भारत में यह बीमारी खासतौर से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिमी ओडिशा और उत्तरी तमिलनाडु में ज्यादा देखने को मिलती है। इस कार्य क्रम में कन्या आश्रम के अधीक्षिका सरस्वती भास्कर एवं स्वास्थ्य विभाग द्रोपती साहु , सहकर्मी , कन्या आश्रम के स्टाप , बच्चे ,ग्रामीण जन बच्चो के पालक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें