अखिल भारतीय पूर्व सैनिक द्वारा वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया l

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव ब्लॉक और फरसगाँव ब्लॉक में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप मे मनाया गया l पूर्व सैनिकों के द्वारा कोंडागाँव ब्लॉक के विकास नगर स्टेडियम में और फरसगाँव ब्लॉक के नगर पंचायत अस्पताल मैदान मे रानी लक्ष्मीबाई के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया और रानी लक्ष्मीबाई अमर रहे के नारे लगाये गये l रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षणार्थियों के लिए निबंध लेखन, भाषण, चित्रकला और एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरूस्कार वितरण किया गया l बस्तर संभाग प्रभारी और कोंडागाँव जिला के सरंक्षक ने प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हमें देश के लिए मर मिटने, स्वाभिमान से जीने, विपत्तियों से न घबराने, दृढ़ निश्चय, नारी अबला नहीं सबला है आदि की प्रेरणा लेनी चाहिए lइस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य अमृतलाल देवाँगन, फरसगाँव ब्लॉक सचिव रिकेश कुँवर, पूर्व सैनिक मनमोहन प्रसाद, बस्तर फाइटर में सेवारत आरक्षक राजेश पांडे, नगर पंचायत फरसगाँव से अभिषेक जयसवाल, विदेश प्रधान, नरेश पुरोहित, गरीब साय मरकाम, टी एल नाग, संगीता पुजारी, सुश्री रेखा कुँवर, अन्य नगरवासी और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 400 प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे l

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai