युवाओं को प्रवक्ता बनने का स्वर्ण अवसर – कोंडागांव में पोस्टर लॉन्च, मोहन मरकाम बोले– “पार्टी को चाहिए युवा, तेज और जागरूक आवाज”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग
कांग्रेस ने शुरू किया नेशनल टैलेंट हंट अभियान
कोंडागांव।
युवा शक्ति को मुख्यधारा की राजनीति में सशक्त भूमिका दिलाने और कांग्रेस की आधिकारिक आवाज को और मजबूत बनाने के लिए ‘नेशनल टैलेंट हंट – कांग्रेस प्रवक्ता चयन अभियान’ का पोस्टर आज कोंडागांव कांग्रेस भवन में धूमधाम से लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मोहन मरकाम ने पोस्टर का अनावरण करते हुए इसे “कांग्रेस विचारधारा को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक पहल” बताया।
कार्यक्रम में दी गई अभियान की पूरी जानकारी
पोस्टर लॉन्चिंग के दौरान बस्तर संभाग प्रभारी जावेद खान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं जिला कोऑर्डिनेटर शिल्पा देवांगन ने अभियान की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियां और चयन के मापदंडों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि—

आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन

हिंदी व अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध गूगल फॉर्म

अंतिम तिथि 20 नवंबर

21–25 नवंबर: स्क्रीनिंग

25–30 नवंबर: रीजनल फिजिकल इंटरव्यू

1–5 दिसंबर: फाइनल इंटरव्यू एवं पैनल डिस्कशन

क्या होंगे चयन के प्रमुख मानदंड?

कांग्रेस मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता

राजनीतिक व सामाजिक जागरूकता
तेज संवाद क्षमता
समसामयिक विषयों पर पकड़
इतिहास, संविधान एवं नीति-निर्माण की समझ
भाषा व मीडिया कम्युनिकेशन स्किल
“युवाओं में दिख रहा असाधारण उत्साह” – कांग्रेस
कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया पैनलिस्ट गीतेश गांधी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे युवाओं की तलाश में है जो “लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बुलंद आवाज बन सकें”।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की नीतियों से जनता असंतुष्ट है और यही वजह है कि युवा बड़ी संख्या में इस अभियान की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
नेतृत्व का मजबूत समन्वय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन और संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला की मॉनिटरिंग में यह अभियान पूरे प्रदेश में संचालित है।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों की अपील
पोस्टर लॉन्चिंग में सकुर खान, गुनमति नायक, संजय करण, झुमुक लाल दीवान समेत बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।
सभी ने जिले के जागरूक, संवेदनशील और समाज–राजनीति के प्रति सजग युवाओं से इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

कोंडागांव में पोस्टर लॉन्चिंग के साथ कांग्रेस का यह नेशनल टैलेंट हंट अभियान जिले के युवाओं के लिए राजनीति में सक्रिय और प्रखर भूमिका निभाने का एक सुनहरा मौका बनकर सामने आया है। युवा अब सीधे प्रवक्ता बनने की राह पर कदम बढ़ा सकते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai