भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठीया का प्रथम विश्रामपुरी आगमन, SIR गहन पुनरीक्षण पर हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

विश्रामपुरी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत विश्रामपुरी मंडल में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मा. सतीश लाठीया जी ने सोमवार को महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला विश्रामपुरी आगमन था, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला एवं बुके भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके उपरांत बड़ेराजपुर एवं विश्रामपुरी मंडल के भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ BLA-2 की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मा. सेवक राम नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि—
“मतदाता सूची का पुनः गहन निरीक्षण किया जा रहा है, जिसमें BLA-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी BLA-2 अपने क्षेत्र में विशेष सतर्कता के साथ कार्य पूर्ण करें।”

बैठक के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठीया विश्रामपुरी (ब) ग्राम पंचायत पहुंचे, जहाँ SIR कार्य का निरीक्षण किया। वहाँ उपस्थित BLA टीम ने बताया कि अब तक लगभग 50% कार्य पूर्ण हो चुका है तथा शेष कार्य शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।

इनकी रही सक्रिय उपस्थिति

बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आकाश मेहता, सुश्री अनिता नेताम, जिला महामंत्री विजय पोया, जिला मंत्री अंजोरी नेताम, वरिष्ठ नेता किशन पांडे, BLA-2 विधानसभा प्रभारी नवदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष मनाराम मरकाम, लालाराम मरकाम, मंडल महामंत्री जीवन मानिकपुरी, सुरेंद्र मरकाम, रविंद्र पांडे, लखन नेताम, सग्राम मरकाम, गौरव शार्दूल, विवेक चांदेकर, बीरबल राठौर, कुमेश नेताम, शांति मरकाम, पूर्णिमा नेताम, छेदी मरकाम, विजय नेताम, रामू मरकाम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai