नवाखानी पर्व पर स्थानीय अवकाश में बदलाव
कोण्डागांव। जिला प्रशासन ने कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए घोषित स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जारी आदेश के अनुसार नवाखानी पर्व के अवसर पर अनुभागवार स्थानीय अवकाश की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
आदेश के मुताबिक कोण्डागांव अनुभाग में 16 सितंबर 2026, बुधवार को नवाखानी पर्व के लिए स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं केशकाल एवं फरसगांव अनुभाग में 21 सितंबर 2026, सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा यह संशोधन क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं नवाखानी पर्व को ध्यान में रखते हुए किया गया है। संबंधित अनुभागों के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में निर्धारित तिथि के अनुसार स्थानीय अवकाश प्रभावी रहेगा।








