पूर्व मंत्री मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किया अभिनंदन,
संगठन की मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
शीतल मंडल क्राईम ब्यूरो चीफ
कोंडागांव। मध्यप्रदेश के डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम तथा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव के कोंडागांव आगमन पर कांग्रेसजनों ने रेस्ट हाउस में आत्मीय एवं गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्वागत के बाद संगठनात्मक गतिविधियों, राजनीतिक परिस्थितियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा आपसी समन्वय के साथ जनता की आवाज को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रेस महामंत्री जेपी यादव, गीतेश गांधी, लल्लू मिश्रा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, रितेश गोयल, बब्बू दहिया, मानसाय एवं लक्खी राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों की एकजुटता और उत्साह देखने को मिला। नेताओं के स्वागत से कोंडागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल नजर आया।








