बड़ेराजपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया पानी टैंकर व छात्राओं को साइकिल वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केशकाल।
केशकाल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को बड़ेराजपुर में विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा विधायक मद से 09 ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु पानी टैंकरों का वितरण किया गया। इसके साथ ही बड़ेराजपुर स्थित स्कूल की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि “हमारी प्राथमिकता है कि गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचे। इन टैंकरों के माध्यम से ग्रामीणों को पानी की किल्लत से राहत मिलेगी और जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।”

उन्होंने आगे कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार का संकल्प है। विशेषकर गर्मी के मौसम में अनेक गांवों में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है, ऐसे में यह पहल ग्रामीणों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

वहीं स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण को लेकर विधायक ने कहा कि इससे बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai