कोंडागांव
मर्दापाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो माह से फरार था आरोपी
थाना मर्दापाल पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं शारीरिक शोषण के गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। आरोपी विगत दो माह से नाबालिग को अपने साथ भगा कर ले गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के भाई द्वारा थाना मर्दापाल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी 16 वर्ष 02 माह की नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट के आधार पर थाना मर्दापाल में गुम इंसान क्रमांक 10/2025 एवं अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 23/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं पूछताछ के आधार पर यह सामने आया कि नाबालिग को अंतिम बार निलन कोर्राम पिता लच्छमन कोर्राम, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी पदेली डोंगरीपारा, थाना मर्दापाल के साथ देखा गया था। सायबर सेल की सहायता से आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु के मीकानैकेनेपट्टी – एम कलाथुर रोड क्षेत्र में पाई गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाकर ले गया तथा नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया।
घटना की पुष्टि होने पर आरोपी निलन कोर्राम को मौके से गिरफ्तार कर 29 दिसंबर 2025 को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी (पॉक्सो) न्यायालय, कोण्डागांव में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी में इनका रहा सराहनीय योगदान
निरीक्षक राजकुमार सोरी,
सउनि नरेश कुमार साहू,
प्र.आर. 229 संतराम नायक,
महिला प्रधान आरक्षक 07 सुनिता उईके,
आरक्षक 964 समीर नेताम,
आरक्षक 730 तोषण कश्यप।










