कोण्डागांव | 26 दिसंबर 2025
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जिला कोण्डागांव द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के विभिन्न थानों, चौकियों, रक्षित केन्द्र, यातायात शाखा एवं सायबर सेल में पदस्थ 103 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।
यह स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण से आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से किया गया है। आदेश के तहत उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक, महिला आरक्षक सहित विभिन्न रैंक के पुलिसकर्मियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।
आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित थाना प्रभारी स्थानांतरित कर्मचारियों को तीन दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल के लिए रवानगी देना सुनिश्चित करें तथा इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय को अवगत कराएं।
इस व्यापक तबादला सूची में थाना कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, माकड़ी, मर्दापाल, विश्रामपुरी, बयानार, ईरागांव, अनंतपुर, उरंदाबेड़ा, धनोरा, पुंगारपाल, चौकी बांसकोट, रक्षित केन्द्र एवं यातायात शाखा शामिल हैं।
पुलिस विभाग के अनुसार, इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कार्य कुशलता बढ़ाना, क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना एवं अपराध नियंत्रण को और मजबूत करना है।
Document 148










