माकड़ी में ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी, 3 जनवरी को होगा अब तक का सबसे बड़ा लकी ड्रा इवेंट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माकड़ी।
माकड़ी क्षेत्र में अब तक का सबसे भव्य और चर्चित लकी ड्रा इवेंट आगामी 3 जनवरी, शनिवार 2026 को ग्राम पंचायत माकड़ी में आयोजित किया जा रहा है। इस मेगा इवेंट को लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। आयोजन में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध लोक गायिका गरिमा स्वर्णा दिवाकर की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।

कार्यक्रम की भव्यता को और खास बनाने के लिए एक ही मंच पर बस्तर के स्टार कलाकार, लोकप्रिय यूट्यूबर्स व क्रिएटर्स, साथ ही बस्तर के विख्यात जादूगर अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। सांस्कृतिक, मनोरंजन और रोमांच से भरपूर इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के ग्रामों सहित ग्राम पंचायत माकड़ी के युवाओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार इस मेगा इवेंट में 4 से 5 हजार दर्शकों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विक्की मोबाइल एवं प्रभाकर इंटरप्राइजेस माकड़ी, समस्त व्यापारी संघ तथा ग्रामवासी माकड़ी पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ तैयारियों एवं व्यापक प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।

विशेष उल्लेखनीय है कि इस आयोजन को स्पॉन्सरशिप के माध्यम से माकड़ी के समस्त व्यापारियों एवं कोंडागांव के व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम क्षेत्रीय एकता, सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बनता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का बड़ा मंच होगा, बल्कि माकड़ी क्षेत्र को सांस्कृतिक मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा। 3 जनवरी को माकड़ी में होने जा रहा यह भव्य लकी ड्रा इवेंट निश्चित ही यादगार साबित होगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai