केशकाल विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंचाई एवं विद्युत विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा, किसानों के हित में समयबद्ध कार्य के निर्देश

जनपद पंचायत केशकाल में शनिवार को विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता केशकाल विधानसभा विधायक माननीय नीलकंठ टेकाम जी ने की। बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विभागों—विशेषकर एरिगेशन एवं विद्युत विभाग—के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक में एरिगेशन विभाग द्वारा संचालित नहर, एनीकट, स्टॉपडेम, तालाब, सिंचाई योजनाएँ एवं जल संरक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक श्री टेकाम जी ने सिंचाई परियोजनाओं को किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसी तरह विद्युत विभाग के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों एवं किसानों के हित में संचालित योजनाओं—जैसे कृषि पंप कनेक्शन, विद्युत विस्तार, ट्रांसफॉर्मर स्थापना, लाइन सुधार एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति—की भी समीक्षा की गई। विधायक जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को बिजली से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

माननीय विधायक नीलकंठ टेकाम जी ने दोनों विभागों के अधिकारियों को जनहित एवं किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में जनपद पंचायत केशकाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अनुराग सिन्हा, विद्युत विभाग के जे.ई., एरिगेशन विभाग के ई.ई. सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai