खेल से होता है शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास – सुश्री उसेण्डी
कोण्डागांव में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने माकड़ी विकासखंड के ग्राम रांधना में आयोजित तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शालेय शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और जिले, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधायक सुश्री उसेण्डी द्वारा सरस्वती सहायता योजना के अंतर्गत 30 बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया, जिससे बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बैसाख कोर्राम, प्रदेश तीरंदाजी संघ के उपाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला पंचायत सदस्य
भगवती महेश नेताम, रदमा सुदर बघेल, जनपद पंचायत सदस्य विद्या नेताम, हेमलता मरकाम, अनिता मरकाम, गायत्री नेताम, पन्नालाल नेताम, मेषलाल पोयाम, बिरेन्द्र प्रधान, अंगद पटेल, मनोज नेताम, रामलाल नेताम, गवती नेताम, पूजा शर्मा, नीलिमा प्रभाकर, चंदरबती मरकाम, चंदर बघेल, रामलाल मंडावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बीईओ माकड़ी, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ से क्षेत्र में खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है।










