गौतम कश्यप कोंडागांव
विकास खंड बडे़राजपुर के अन्तर्गत धामनपुरी में शाला विकाश प्रबंधन समिति हाई स्कूल धामनपुरी बड़ेराजपुर के नए अध्यक्ष श्री मोतीलाल राठौर बने हाई स्कुल में चाहे बच्चों का हौसला बढ़ाना हो निरंतर स्कुल आने के लिए प्रेरित करवाना हो । अध्यक्ष बनने पर मोतीलाल राठोर ने अपने उद्बोधन में कहा किसी भी देश कि उन्नति वा विकास का आधार शिक्षा है। अनपढ़ता देश वा समाज के लिए कलंक व अभिशाप होता है क्योंकि अनपढ़ व्यक्ति का नैतिक, मानसिक व शैक्षणिक विकास नहीं हो पाता जिसके अभाव में वह अंधविश्वास व रूढ़िवादिता जैसी कुरीतियों में फंसता चला जाता है और लोग उसे मुर्ख समझ कर ठगते है और उसका शोषण करते हैं ।निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून हमारे देश के बच्चों के लिए एक बेशकीमती उपहार है ।यह कानून भारत सरकार का ऐतिहासिक कदम है ।इस कानून के तहत 6 से 14 आयु समूह के बच्चों को गुणों से युक्त मौलिक शिक्षा अनिवार्य रूप से ,पूर्णतया मुफ्त मुहैया कारवाई जाती है ।आज विधायक विधानसभा केशकाल श्री नीलकंठ टेकाम द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है ।










