लक्ष्मी नाथ नाग
विकास खंड बेराजपुर के अन्तर्गत ग्राम तितरवंड बालक छात्रावास के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बच्चों, शिक्षक के साथ वृक्षारोपण किया । इस दौरान बच्चों ने फलदार और छायादार पौधे लगाए। दरअसल लगातार बढ़ रही वृक्षों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। इसलिए पीएम मोदी जी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की थी। जिसके तहत आज बालक छात्रावास तितरवंड में कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय परिसर में पौधे लगाये गए।
अधीक्षक किशोर भास्कर ने कहा कि पेड़ लगाना बहुत ही अच्छी पहल है परंतु पेड़ लगा कर उसकी देखभाल करना बडी बात है। लोग अत्यधिक पौधे लगाकर उसकी देखरेख करने भूल जाते हैं। इसलिए एक पेड़ माँ के नाम एक बहुत ही अच्छी पहल है पेड़ की देखभाल भी माँ की तरह ही करनी होगी। तब ही पेड़ लगाने का उद्देश्य पूरा होगा। साथ ही सभी बच्चों को निर्देशित किया गया कि सभी बच्चे अपनी माँ के नाम पर घर में एक पौधा लगाएंगे और उसकी देखरेख माँ की तरह करेंगे।










