सेवा संकल्प से संगठन को नई मजबूती, जनसेवा को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प

कांकेर भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं कार्यशाला आयोजित, विधायक नीलकंठ टेकाम ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

कांकेर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और जनसेवा के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा को समर्पित ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत कांकेर स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर गति देने पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का आह्वान किया।

17 सितंबर के कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यशाला में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले एवं हस्तशिल्प कला बोर्ड अध्यक्ष शालनी राजपूत सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यशाला के माध्यम से संगठन की एकजुटता, जनसेवा की प्रतिबद्धता और आगामी सेवा कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment