कोंडागांव/केशकाल
जिले की होनहार बेटी सालेहा पारेख ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर पूरे कोण्डागांव जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस शानदार सफलता की गूंज अब पूरे क्षेत्र में सुनाई दे रही है और हर कोई उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम स्वयं सालेहा के निवास पहुंचे और उन्हें स्कूल बैग भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने सालेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विधायक टेकाम ने इस अवसर पर सालेहा से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके लक्ष्य, पढ़ाई और करियर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियां आज हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं, और सालेहा की सफलता इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है।
इस सम्मान समारोह के दौरान परिवारजनों, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने सालेहा की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मान समारोह के दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा सालेहा पारेख को स्कूल बैग भेंट करते हुए, साथ में परिजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित।









