कोंडागांव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थानों के प्रभारियों का तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

कोंडागांव। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों व शाखाओं में पदस्थ निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों का अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक सौरभ उपाध्याय को सायबर सेल प्रभारी के पद से स्थानांतरित कर थाना कोण्डागांव का प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक विकासचंद राय को थाना फरसगांव से हटाकर रक्षित केन्द्र संबद्ध प्रभारी शिकायत सेल में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास को रक्षित केन्द्र से प्रभारी थाना फरसगांव, निरीक्षक शंकरलाल ध्रुव को रक्षित केन्द्र से प्रभारी थाना धनोरा, तथा निरीक्षक रविशंकर ध्रुव को नक्सल सेल से प्रभारी थाना विश्रामपुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं निरीक्षक भुनेश्वर नाग को थाना धनोरा से स्थानांतरित कर प्रभारी नक्सल सेल में पदस्थ किया गया है।

उप निरीक्षकों में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। उप निरीक्षक विनोद नेताम को प्रभारी थाना विश्रामपुरी से प्रभारी चौकी बांसकोट, उप निरीक्षक तरुण मायती को प्रभारी चौकी बांसकोट से थाना कोण्डागांव, तथा उप निरीक्षक प्रेमनाथ बघेल को रक्षित केन्द्र से थाना केशकाल में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कानून व्यवस्था को और प्रभावी करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों के कार्यभार संभालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai