होली पर उरंदाबेडा पुलिस की सख्ती 19 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹5700 जुर्माना वसूला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

कोंडागांव उरंदाबेड़ा में होली पर्व को मद्देनज़र रखते यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ थाना उरंदाबेडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल पर तीन एवं चार सवारी बैठाकर चलने वाले तथा आवश्यक दस्तावेज साथ न रखने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस फरसगांव अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन कौशिक एवं पुलिस टीम द्वारा सरहदी ग्राम गोडमा में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान कुल 19 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तथा सम्मन शुल्क के रूप में ₹5700 (पांच हजार सात सौ रुपये) का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के दिनों में नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग तथा बिना हेलमेट वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे मामलों में आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली के उल्लास में नियमों की अनदेखी न करें। वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, दो से अधिक सवारी न बैठाएं तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि रंगों का त्योहार सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
बस्तर क्षेत्र की ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें…

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai