नारायणपुर। प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत तीसरे बजट को राज्य की 3 करोड़ जनता के आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित बताते हुए नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रदेश चुनाव प्रचार-प्रसार सदस्य एवं भाजपा मंडल मर्दापाल के युवा नेता गोकुल बैध ने मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं समस्त मंत्रीमंडल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। इस बजट में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
गोकुल बैध ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, वित्त मंत्री माननीय श्री ओपी चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी, माननीय श्री अरुण साव जी एवं क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी सहित समस्त मंत्रीमंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की जनहितैषी नीतियों एवं दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश की जनता को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।










