कलेक्टर व एसपी ने नवीन बस स्टैंड का किया निरीक्षण सुचारू संचालन हेतु मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा ने मंगलवार को कोंडागांव स्थित नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, स्वच्छता, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएं।

पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बस स्टैंड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए पुलिस सहायता केंद्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए, जिससे यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे सहित नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai