सुरक्षित सफर की नई पहल: विश्रामपुरी में “हेलमेट बैंक” का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्रामपुरी (कोंडागांव)।
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आमजन में हेलमेट उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विश्रामपुरी (ब) में “हेलमेट बैंक” का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह अभिनव पहल कोंडागांव पुलिस की नई सोच का परिणाम है।

कार्यक्रम में विश्रामपुरी थाना प्रभारी श्री विनोद नेताम द्वारा रिबन काटकर हेलमेट बैंक का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस विभाग की टीम भी उपस्थित रही। थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा की पहली शर्त है। हेलमेट के नियमित उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु और गंभीर चोटों की आशंका काफी हद तक कम की जा सकती है।”
हेलमेट बैंक के माध्यम से जिन लोगों के पास स्वयं का हेलमेट उपलब्ध नहीं है, वे पंचायत भवन से प्रतिदिन हेलमेट प्राप्त कर सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। इस व्यवस्था का संचालन ग्राम पंचायत के महिला समूह द्वारा किया जाएगा, जिससे महिलाओं की सहभागिता और जिम्मेदारी भी सुनिश्चित होगी।

जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुश्री अनिता नेताम, मंडल अध्यक्ष श्री मनाराम मरकाम, सरपंच श्रीमती पुष्पा चांदेकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री शंभु चांदेकर, उपसरपंच एवं मंडल महामंत्री रविंद्र पांडे, विवेक चांदेकर, प्रभु नेताम, रमेश साहू, पदमनी कश्यप, अनुराधा बेध, ताराचंद सेठिया, शांति मरकाम, राधा यादव, रामेश्वरी नेताम, मधुबाला बोरकर, भाग्यलक्ष्मी, तुलसी सोम, कुमेश्वरी समरथ, सविता मरकाम सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
सड़क सुरक्षा की ओर मजबूत कदम
“हेलमेट बैंक” जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित होगा। यह पहल निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai