फरसगांव मंडल में आतिशबाजी के साथ भाजयुमो का भव्य स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फरसगांव।
फरसगांव मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नागेश देवागन के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर आतिशबाजी, नारों और जोश से लबरेज वातावरण में युवा कार्यकर्ताओं ने अपने नवनेतृत्व का अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नागेश देवागन ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की शक्ति ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को आत्मिक रूप से मजबूत करने तथा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पात्र, जिला पूर्व महामंत्री तरुण साना सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विश्वास जताया कि नागेश देवागन के नेतृत्व में कोंडागांव जिला युवा मोर्चा नई ऊँचाइयों को छुएगा तथा पार्टी के कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से जनसाधारण तक पहुँचाया जाएगा। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai