प्रशासनिक फेरबदल: ASP कौशलेंद्र देव पटेल बस्तर रवाना, कई DSP के तबादले

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोण्डागांव।
छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय द्वारा प्रशासनिक आधार पर राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। सोमवार को जारी सूची में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) एवं उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के कई अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कोण्डागांव जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल का स्थानांतरण बस्तर जिले में किया गया है। वे अब उप सेनानी, 5वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

ASP कौशलेंद्र देव पटेल अपने कार्यकाल के दौरान कोण्डागांव जिले में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, प्रभावी अपराध नियंत्रण और अनुशासित पुलिसिंग के लिए विशेष रूप से पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में त्वरित व निर्णायक कार्रवाई हुई, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ। उनके कार्यों की सराहना न केवल आम नागरिकों, बल्कि विभागीय स्तर पर भी होती रही है।

इसी क्रम में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) कासी प्रसाद मरकाम का स्थानांतरण राजनांदगांव जिले में किया गया है, जबकि DSP भुनेश्वरी पैकरा को शक्ति जिला में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला सूची में अन्य कई ASP एवं DSP अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सक्रिय और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

तबादला आदेश जारी होने के बाद सभी संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai