तुलेश्वर शार्दूल
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “सुपोषित जीवन अभियान” के तहत ग्राम पंचायत बांसकोट में आज आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य मशाल रैली निकाली गई।
रैली ग्राम पंचायत बांसकोट से प्रारंभ होकर अटल चौक तक पहुँची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित नारे लगाए।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बांसकोट के सरपंच प्रतिनिधि श्री शीतल नाग, उपसरपंच राजेश साहू, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता कमला पांडे, हेमती सार्दुल, जयंती सार्दुल, खिलेश्वरी सार्दुल, छबीला सार्दुल, निर्मला साहू, ममता जगत, ईशु जगत सहित पंच, मितानिन, सहायिका तथा ग्राम की अनेक माताएँ एवं बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
रैली का उद्देश्य समुदाय में पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतिभागियों ने एकजुट होकर संदेश दिया कि “सुपोषित बच्चा, स्वस्थ समाज की पहचान”।











