अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, 180 बोरी धान जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

कोण्डागांव में
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में आज खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में डीएमओ एवं मंडी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने मंडी परिसर, कोण्डागांव में औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महावीर ट्रेडर्स की दुकान से 180 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के पाए जाने पर विभाग ने तत्काल जब्ती की कार्रवाई की।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब्त किए गए धान का प्रकरण तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai