बड़ेराजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गम्हरी के पंचायत भवन में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गम्हरी संकुल स्तरीय प्रधानपाठक व शिक्षकों ने भाग लिया।
बैठक का उद्देश्य शिक्षा के गुणवत्ता को सुधार लाने के लिए ग्राम पंचायत, में शिक्षकों के बीच सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था। इस पहल में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है।
शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु रणनीतियाँ, तैयार कर बच्चों कि शिक्षा में सुधार करने का विशेष प्लानिंग किया गया।
जिससे ग्राम पंचायतों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। शिक्षा सुधार के लिए बच्चों के समग्र विकास के लिए सामूहिक योजनाएं तैयार की। शिक्षा में सुधार के लिए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहतर समन्वय और ठोस कार्ययोजनाओं को अपनाने पर बल दिया।
इस बैठक में सरपंच महगू राम मरकाम व उपसरपंच देवेन्द्र कुमार कश्यप, जिवन दास मानिकपुरी,पंचगण
पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जो गम्हरी के बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी की और लेकर जायेगी।










