कोंडागांव में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोण्डागांव में जिला पंचायत सदस्यों का आधारभूत अभिमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजन कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अविनाश भोई के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण के अंतिम दिवस को जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी की उपस्थिति में सभी जिला पंचायत सदस्यों द्वारा वृक्षारोपण (एक पेड़ मां के नाम) का कार्य जिला पंचायत संसाधन केन्द्र परिसर कोण्डागांव में किया गया।

जिला पंचायत के सदस्य श्रीमती यशोदा रामचंद कश्यप, नंदकुमार राठौर, माननीय कपिल कांत नाग, जयलाल नाग, कल्ता मंण्डावी, चरन्तीन नेताम, रदमा बाई बघेल, रामदई नाग, भगवती नेताम और रामचरण सोरी उपस्थित रहे। बी.आर. मोरे. उप संचालक पंचायत (प्राचार्य) जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कोण्डागांव, पारस कुमार मानिकपुरी संकाय सदस्य, अनुराधा मेश्राम संकाय सदस्य, गजेन्द्र कुमार साहू जिला समन्वयक तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर प्रशिक्षण दिये। प्रशिक्षण में विभिन्न विषयों जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, स्थानीय सतत् विकास के लक्ष्य, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज अधिनियम, ई-ग्राम स्वराज अभियान एवं नेतृत्व क्षमता के बारे में बताया गया।










