लक्ष्मीनाथ नाग
कोंडागांव जिला के बडेराजपुर ब्लॉक के भुनेश्वर मरकाम, संदीप कुमार सेन, नम्मू राम सरोज, ईश्वर दास गिलहरे जी हुए सम्मानित
विगत 27 वर्षो से लगातार महाराष्ट्र राज्य के नागपुर महानगर पालिका में प्रत्येक वर्ष से पांच दिवस का अपूर्व विज्ञान मेला का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें संपूर्ण भारत के विभिन्न हिस्सों से विज्ञान प्रेमी, विज्ञान संचारक, बालक व पालक सम्मिलित होते हैं।

इस वर्ष यह आयोजन 11 से 15 दिसंबर 2024 में आयोजित किया गया। जिसमें 12 राज्यों से सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ से 20 से अधिक विज्ञान संचारकों का दल प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा के नेतृत्व में पहुंचा, व विज्ञान के प्रति समर्पण दिखाया।
उक्त कार्यक्रम में 14 दिसंबर को आए अतिथि केंद्रीय मंत्री माननीय श्री *नितिन गडकरी जी* केंद्रीय मंत्री के हाथों विज्ञान संचारकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। गडकरी जी ने बताया कि टेक्नालॉजी की शुरुआत बेसिक विज्ञान को समझने से होती हैं। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रम जिनमे बेसिक विज्ञान के प्रति आकर्षण जागृत होता हैं बहुत आवश्यक है, उन्होंने इस प्रकार के आयोजन के लिए एक स्थाई व्यवस्था जिसमे लैब, प्रदर्शनी स्थल, भोजन करने के लिए जगह, विज्ञान के रोचक मॉडल विभिन गतिविधियों के लिए भवन हो का निर्माण करवाने की बात की, विज्ञान मेला के आयोजक श्री सुरेश अग्रवाल ने कहा की विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य आप सब विज्ञान संचारको के द्वारा प्रयास साहरणीय है जो की इन कार्यक्रमों से सम्भव हो पाया है,
छत्तीसगढ़ से विज्ञान संचारक के रूप मे श्री अभिषेक शुक्ला, लखन लाल साहू, भुवनेश्वर मरकाम अशोक जन्घेल, श्री संदीप कुमार सेन, आत्माराम साहू, लीना ठाकुर , श्रीमती सुरेखा पूरेन्द्र, श्रीमती रेखा ठाकुर, हेमंत उइके, कुमार मंडावी , राजेंद्र ठाकुर, ईश्वर् दास गिलहरे, नम्मू राम सरोज, शैल कुमार पांडेय, महेंद्र चंद्र, दुबे जी, चेतन दास सार्वा और साथ ही विभिन्न जिले के मोनू तेता ,अंजलि , कोमेश, विक्रम आदित्य और छात्र छात्राएं व पालक सम्मिलित रहे….










