लक्ष्मीनाथ नाग
कोंडागांव में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा जिले में धान खरीदी का कार्य सुगमता के साथ जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 67 धान उपार्जन केंद्र में अब तक 01 लाख 13 हजार 686 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक कुल 22 राइस मिलर्स द्वारा पंजीयन कराया गया है, जिसमें से 09 मिलर्स को अनुमति दी गई है। जारी डीओ और टी ओ के विरुद्ध अब तक 7400 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।










