बडे़राजपुर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजित किया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

विश्रामपुरी :- भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़ेराजपुर (विश्रामपुरी) द्वारा प्रदेश एवं जिला के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान का कार्यशाला विश्रामपुरी के डंडसेना सामजिक भवन में आयोजित की गई जहाँ पर भारत माता की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर चंदन ग़ुलाल के साथ माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात कार्यशाला में पहुंचें वक्ताओ और कार्यकर्ताओ का चंदन के साथ ताली बजाकर स्वागत किया गया! सर्वप्रथम स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष परदेशी नाग के द्वारा दिया गया
उसके बाद पूर्व विधायक मा. सेवकराम नेताम जी ने सदस्यता अभियान को वृहद रूप से भाजपा विचार धारा के लोगो को साथ में जोड़ने हेतु प्रेरित किया!मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचें भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा जी ने सदस्यता अभियान कार्यशाला के सम्बन्ध में विस्तार से अपनी बात रखी और इस सदस्यता अभियान को जोड़ने के लिए जो मंडल की टोली बनी हुई है उसके साथ शक्तिकेंद्र प्रभारी, सयोजक,सहयोजक के साथ मंडल में निवासरात, प्रदेश, जिला एवं विभिन्न मोर्चा के साथ समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ एवं शक्तिकेंद्र में दो -दो सहयोगी एवं बुथ स्तर में बनी हुई टीम के साथ करने से सदस्यता अभियान में प्रत्येक बुथ तक में कम से कम 200 सदस्य जोड़ने में आसानी हो सकती है अपनी बात कार्यशाला के माध्यम से जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा जी ने कार्यकर्ताओ के समक्ष रखी और प्रत्येक शक्तिकेंद्र में बैठक एवं उसके बाद बुथ स्तर तक बैठक रखने को कहाँ गया जिससे समय पर इस सदस्यता अभियान से लोगो को भाजपा का सदस्य बनाने में आसानी हो सके ! कार्यक्रम का समापन भाषण किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजोरी नेताम द्वारा किया गया! कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जीवन दास मानिकपुरी एवं रविंद्र पांडे ने किया!

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, प्रदेश कार्य समिति सदस्य किशन पांडे, भूपेश चंद्राकर, अनु.सु. जनजाति प्रदेश मंत्री श्री मति संगीता पोयाम,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुश्री अनीता नेताम,मना मरकाम,लखन नेताम,सुरेन्द्र मरकाम, रमेश प्रधान,पवन प्रधान,भुवन लाल सेठीया,लालामरकाम, राजमन शोरी, महेश शोरी, दुखा मरकाम, उदय शोरी, गौरव शार्दुल,प्रीति सोनी, सरोजनी चान्देकर,लछन्तिन नाग, वीरेंद्र कश्यप, सग्राम मरकाम, ताराचंद सेठिया,दयासिंधु राणा,प्रभु नेताम,योगेश पांडे, पदमनी चान्देकर, शांति मांझी,कृष्णा साहू, सुदर्शन सेठीया,कुमेश नेताम,अनुराधा बैध, नोहरू राम, मधुबाला बोरकर, भाग्यलक्ष्मी, शंकर मरकाम,बुधराम नेताम,चिंता पटेल,सहित भाजपा के कई ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai