कोंडागांव- रोजगार कार्यालय कोंडागांव की ओर से अग्निवीर थल सेना भर्ती हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण उन अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित थल सेना भर्ती की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।
निशुल्क प्रशिक्षण का उद्देश्य भर्ती के अगले चरण के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक तैयारी सुनिश्चित करना और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना है। इस प्रशिक्षण के दौरान शासन के निर्देशानुसार अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को 30 अगस्त 2024 से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोंडागांव में आकर अपना नामांकन कराना होगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय में केकती बर्मन मो. नं. 9584020279 से संपर्क कर सकते हैं।










