विधायक सुश्री उसेंडी ने दिव्यांग शिविर में 142 दिव्यांगजनों को किया उपकरणों का वितरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडा़गांव कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत कोण्डागांव जिला कोण्डागांव में दिव्यांग प्रमाणीकरण सह सहायक उपकरण प्रदाय शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें विधायक सुश्री लता उसेंडी ने 142 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया। शिविर में 649 दिव्यांगजनों ने पंजीयन करवाया, जिसमें 297 दिव्यांगजन 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग पाए गए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री शिवलाल मंडावी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव, समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी श्री आर एस कोर्राम, समाज शिक्षा संगठक श्री मेघनाथ मरकाम जनपद पंचायत कोण्डागांव के सरपंच, सचिव, स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल बोर्ड, मितानीन एवं युवोदय की टीम, समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai