भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी समिति की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मीनाथ नाग

भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को मंगल भवन सुरडोगर केशकाल में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश के आगामी कार्यक्रम व गतिविधियों से अवगत कराते हुये वर्षान्त में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव पर पूरा फोकस करने पार्टी के सदस्यों से कहा गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निरंतर तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने व देश का नेतृत्व करने के लिये बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की गयी।

जिला कार्यकारिणी बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निरंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा की पहचान उसके करोड़ों करोड़ कर्मठ कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात देश के उत्थान के लिये बिना रुके कार्य कर रहे हैं। भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी ताकतों का मजबूती से मुकाबला करें और राष्ट्र को वैभव के शिखर पर पहुँचाने प्राणप्रण से कार्य करें। देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा की विजय का परचम लहराने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जायें। भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा ने प्रस्ताविक भाषण दिया व मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना रखी। पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के मुख्य बिंदुओं का वाचन किया ।

दिवंगत कार्यकर्ताओं व उनके परिजनों के लिये शोक संदेश व श्रंद्धाजलि जिला महामंत्री आकाश मेहता द्वारा बैठक में दी गयी और उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री तरुण साना व समापन भाषण देते हुए केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने जिसमें प्रदेश के आगामी कार्यक्रम व गतिविधियों से अवगत कराते हुये वर्षान्त में होने वाले नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव पर पूरा फोकस करने पार्टी के सदस्यों से कहा गया। जिला कार्यकरणी की बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि सभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा,केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,जिला अध्यछ दीपेश अरोरा,सह प्रभारी ब्रिज मोहन देवांगन प्रवीर सिंह बदेशा,मनोज जैन, संतोष कटारिया,संगीता पोयाम ,ओमप्रकाश टावरी ,अजय सिंह ठाकुर,रजिया बेगम,आकाश मेहता ,तरुण साना जिला पदअधिकारी,10 मंडल के अध्यछ समस्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai