कल होगा कलार समाज का ऐतिहासिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन हजारों समाजजनों की उपस्थिति में कोण्डागांव बनेगा सामाजिक एकता का साक्षी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोण्डागांव में कलार समाज बस्तर संभाग मुख्यालय जुगानी पंजीयन के तत्वावधान में जिला इकाई कोण्डागांव द्वारा आज सांस्कृतिक नगरी कोण्डागांव के ऐतिहासिक चौपाटी मैदान में ऐतिहासिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवक–युवतियों के साथ स्वजातीय बंधु एवं माताएं–बहनें शामिल होंगी।

कार्यक्रम में माननीय विधायक सुश्री लता उसेंडी जी (उपाध्यक्ष, बस्तर विकास प्राधिकरण) एवं युवा सांसद माननीय महेश कश्यप जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री त्रिनाथ दीवान (जिलाध्यक्ष) करेंगे, जबकि श्री गोकुल बैध एवं श्री द्रुपत राज सेठिया (अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ) विशिष्ट भूमिका में रहेंगे। इसके अतिरिक्त संभागीय, जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस सम्मेलन में बस्तर संभाग के कोण्डागांव, कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर जिलों के साथ-साथ धमतरी, रायपुर, मानपुर–मोहला एवं सीमावर्ती उड़ीसा से भी युवक–युवतियों एवं समाजजनों का आगमन हो रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 14 दिसंबर 2025, प्रातः 9.00 बजे
राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा।
प्रातः 10.00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
दोपहर 12.00 बजे अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन के पश्चात युवक–युवती परिचय सम्मेलन प्रारंभ होगा, जो देर रात्रि तक जारी रहेगा। इसके बाद रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

सम्मेलन को सफल बनाने हेतु युवा प्रकोष्ठ की टीम — करमचंद बैध, सुरेन्द्र बैध, केवल करन, नंदकिशोर दीवान, अनित नाग, चंदन सेठिया, रोशन पाण्डे, रामनाथ पाण्डे, रोशन सिन्हा, मनोज कश्यप, सहित अन्य सदस्यों ने प्रचार–प्रसार की कमान संभालते हुए प्रत्येक ब्लॉक में बैठकें आयोजित कीं। परिणामस्वरूप समाज में उत्साह, एकता और अखंडता की सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण निर्मित हुआ है।

सांस्कृतिक नगरी कोण्डागांव का ऐतिहासिक चौपाटी मैदान आज इस सामाजिक संगम का साक्षी बनेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai