अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पहुंची इजराइल की विदेशी सैलानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोंडागांव द्वारा विकास नगर स्टेडियम में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार सुबह एक विशेष अतिथि के रूप में इजराइल से आई विदेशी सैलानी ने सहभागिता की। सुबह 7 बजे प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर उन्होंने प्रशिक्षण गतिविधियों को नजदीक से देखा और प्रशिक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर परिषद के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक युवक एवं युवतियों को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सेना एवं अर्धसैनिक बलों में भर्ती हेतु शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्होंने बताया कि अब तक इस प्रशिक्षण से जुड़े कई युवक-युवतियां विभिन्न सुरक्षा बलों में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं।

इजराइल से आई विदेशी सैलानी ने प्रशिक्षण लेती युवतियों को देखकर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि भारत में महिलाओं की सैन्य तैयारी और अनुशासन अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने युवाओं के समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति भावना की सराहना की।
कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षकों, प्रशिक्षार्थियों एवं अतिथि ने एक साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान–जय किसान के गगनभेदी नारे लगाए, जिससे पूरा प्रशिक्षण परिसर देशभक्ति के उत्साह से गूंज उठा।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai