लक्ष्मीनाथ नाग
धान खरीदी सुचारू, पारदर्शिता के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल व आद्रता मापी यंत्रों की व्यवस्था
कोण्डागांव, 15 दिसम्बर 2025।
राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। किसानों को अपनी धान उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासन द्वारा खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है। उपार्जन केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, आद्रता मापी यंत्र सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों से सोमवार की स्थिति में कुल 8 लाख 15 हजार 263 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है।
उन्होंने जानकारी दी कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में अब तक सर्वाधिक धान खरीदी—
उपार्जन केन्द्र विश्रामपुरी – 26,272 क्विंटल
बहीगांव – 26,138 क्विंटल
गम्हरी – 24,634 क्विंटल
सलना – 23,879 क्विंटल
अरण्डी – 23,318 क्विंटल
जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया निर्धारित मापदंडों के अनुरूप जारी है, जिससे किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ मिल रहा है और खरीदी कार्य में पारदर्शिता बनी हुई है।










