लक्ष्मीनाथ नाग
कोंडागांव, 11 नवम्बर 2025
धान खरीदी सीजन की शुरुआत के साथ ही कोंडागांव जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर नकेल कस दी है।
कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी प्रक्रिया की निगरानी सख्ती से की जा रही है।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान एक वाहन में नियम विरुद्ध 65 बोरी धान परिवहन करते पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जप्त कर लिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण और विक्रय पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही किसानों से अपील की गई है कि वे अपना पंजीकृत धान केवल निर्धारित उपार्जन केंद्रों में ही विक्रय करें, ताकि उन्हें उचित मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके।










