कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समय-सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग
‘वन अधिकार पत्र धारक परिवार के सदस्यों को दें कौशल विकास का प्रशिक्षण

कोंडागांव, 6 अगस्त कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान वन अधिकार पत्र धारक परिवार के सदस्यों को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन जल शक्ति के अंतर्गत जल संरक्षण हेतु अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में पेेंशन दिवस का आयोजन करते हुए सभी पेंशनधारियों को सभा में आमंत्रित करने तथा पेंशन भुगतान से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-श्रमिक कार्ड धारी हितग्राहियों का राशन कार्ड बनाने का कार्य त्वरित गति से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल श्रम पर प्रभावी नियंत्रण के लिए होटल-ढाबों के साथ अन्य औद्योगिक इकाइयों में भी जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही राशन कार्ड में उल्लेखित परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत पोर्टल, मावा कोंडानर में दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी आवेदनों का त्व्रित निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में केशकाल वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai