संकुल मगेदा में पालक शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न हाई स्कूल मगेदा में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संकुल मगेदा में पालक शिक्षक मेगा बैठक सम्पन्न
हाई स्कूल मगेदा में संकुल स्तरीय पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के समस्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अधिक से अधिक संख्या में माता पिता एवं अभिभावक सम्मिलित हुए। बैठक का शुभारंभ अतिथियों का स्वागत एवं मां सरस्वती के छाया चित्र पर पूजा अर्चना के साथ हुआ। सर्व प्रथम श्री नारायण राम साहू जी सीएसी मगेदा के द्वारा चर्चा के बिन्दु पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया जो 16 बिन्दु मेरा कोना, लर्निंग कार्नर, बालक दिनचर्या, बच्चों का एकेडमिक आकलन, पुस्तकालय की उपलब्धता,बस्ता लेस शनिवार,लंबी अनुपस्थिति बच्चों को स्कूल लाना, सरस्वती साइकिल योजना, छात्रवृत्ति योजना,आय जाति निवास, डिजिटल लाइब्रेरी एवं प्रतियोगिता परीक्षा जैसे विभिन्न मुद्दों व अन्य पहलुओं पर छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु चर्चा परिचर्चा किया गया। उद्धबोधन की कड़ी में श्री भुनेश्वर पुजारी प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला मगेदा के द्वारा शिक्षा नीति 2020 के संबंध में पालकों को अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षा सत्र 2026 के बाद नई शिक्षा नीति में बच्चे 5+3+3+4 के स्तर पर अध्ययन करेंगे जिसमें जो पूरी तरह से शिक्षा में कसावट लाएगी।बच्चे सिर्फ नौकरी के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसायिक तौर पर सक्षम होंगे।
बैठक में उपस्थित पालक एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए संकुल प्राचार्य श्री रमेश कुमार प्रधान ने कहा कि समय को पहचानों समय सबसे बड़ा बलवान है सबके जीवन में समय कुछ अच्छा और बड़ा करने के लिए मिला है अवसर को जो व्यक्ति पहचानता है वह सफल होता है एवं सफलता को प्राप्त करता है पालकों से निवेदन करते हुए कहा कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें पढ़ाई का महत्व, स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है, पास्को एक्ट क्या है बच्चों पर होने वाले अत्याचार पर भी बताया उस पर हमको क्या करना है इस संबंध में भी चर्चा किया, एवं शिक्षकों को समय पर स्कूल आ कर अध्ययन कराने को कहा।
बैठक के समापन वेला पर श्री नितेश शर्मा सीएसी ओटेण्डा के द्वारा सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा करते हुए कहा कि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शिक्षक एवं पालक मिल कर हम शालेय परिवेश को और कितना बेहतर बना सकते हैं इसके लिए सब मिलकर काम करना पड़ेगा क्योंकि विद्यालय एक शिक्षा का मंदिर है जिसे हम जितना सुन्दर बनाएंगे उतना बेहतर होगा इस विधालय से बच्चे पढ़ाई कर जब निकलेंगे कहीं न कहीं अपने आप को बेहतर पायेंगे।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक संकुल मगेदा, ओटेण्डा एवं पालकगण श्री सेन्धीलाल नेताम सरपंच मगेदा,जुगदेव नेताम,बसमन नेताम,घसियाराम नेताम,फरसूराम नेताम,घस्सूराम विश्वकर्मा, रामप्रसाद नेताम,मोहन मरकाम,जोहन नेताम, मोती राम नेताम, महादेव नेताम,सुकलाल शोरी आदि लोग उपस्थित थे

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai