बनियागांव संकुल के पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन में शामिल हुए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोंडागांव जिले के 231 संकुलों में मंगलवार को पालक शिक्षक मेगा सम्मेेलन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत बनियागांव संकुल में आयोजित पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस संकुल के तहत 11 विद्यालयों के पालकों से भेंट की, जिनमें सात प्राथमिक शाला, 3 पूर्व माध्यमिक शाला और 1 उच्चतर माध्यमिक शाला शामिल है। उन्होंने पालकों के साथ बच्चों के नियमित उपस्थिति तथा उनके शैक्षणिक पाठ्यक्रम के संबंध में चर्चा की और बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए बच्चों को नियमित तौर पर स्कूल भेजने का आग्रह किया। इसी तरह जिले के 231 संकूलों में आयोजित पालक शिक्षक मेगा सम्मेलन में 1224 प्राथमिक शाला, 595 पूर्व माध्यमिक शाला, 64 हाईस्कूल और 100 उच्चतर माध्यमिक शालाओं के पालकों ने बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण के संबंध में शिक्षकों के साथ चर्चा की।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai