कोंडागांव जिला के विकासखंड बडे़राजपुर के शासकीय उच्चर माध्यामिक विद्यालय गम्हरी मे वृक्षारोपण के कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम इको क्लब साल विकास समिति के सदस्य, संस्था के प्राचार्य कुंवर सिंह ठाकुर के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई की वह इन पौधों को रोपने के पश्चात फलदाई व छायादार वृक्ष बनते तक उनकी देखभाल करेंगे और साथ ही अपने आसपास के लोगों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाए भी उपस्थित रहे










