लक्ष्मीनाथ नाग
विश्रामपुरी जनपद पंचायत की सामान्य सभा की बैठक केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की उपस्तिथि में संपन्न हुई। बैठक में सदस्य जिला पंचायत कोंडागांव, अध्यक्ष जनपद पंचायत विश्रामपुरी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत विश्रामपुरी एवं जनपद सदस्य विश्रामपुरी, तहसीलदार विश्रामपुरी, अनुविभागी अधिकारी जल संसाधन विभाग की केशकाल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग केशकाल, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विश्रामपुरी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण सेवा योजना केशकाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी विश्रामपुरी, खंड शिक्षा अधिकारी विश्रामपुरी, कृषि अधिकारी भू संरक्षण विश्रामपुरी, पशु चिकित्सा अधिकारी विश्रामपुरी, पंचायत एवं समाज शिक्षा संगठन जनपद पंचायत बडेराजपुर, कार्यक्रम अधिकारी रोजगार गारंटी योजना विश्रामपुरी, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विश्रामपुरी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी विश्रामपुरी, सहायक कनिष्ठ यंत्री विद्युत विभाग केशकाल, अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग विश्रामपुरी, खंड स्त्रोत समन्वयक विश्रामपुरी, उद्यान अधीक्षक टेवसा खाद्य निरीक्षक विश्रामपुरी, मत्स्य निरीक्षक केशकाल, आपकारी निरीक्षक केशकाल, रेशम केंद्र प्रभारी बड़े राजपुर, बीपीएम एनआरएचएम बड़ेराजपुर, बी सी स्वच्छ भारत मिशन बडेराजपुर, बी सी प्रधानमंत्री आवास जनपद पंचायत बड़ेराजपुर, उपस्थित रहे बैठक में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कृषि विभाग एवं पशु व मत्स्य पालन विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने की बात कही, वहीं शासन की समस्त योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंच कर उन्हें लाभ देने की बात कही, बैठक में लो वोल्टेज एवं बिजली की समस्या को लेकर जनपद सदस्यों ने शिकायत की जिस पर बिजली विभाग के द्वारा लो वोल्टेज की समस्या के बारे में बताया गया विधायक केशकाल ने विश्रामपुरी नगर पंचायत के ग्राम पंचायत में विलय के बाद सर्वे न होने के कारण हितग्राहियों को लाभ न मिल पाने पर विस्तार से चर्चा की, एवं अतिशीघ्र विश्रामपुरी की पांच ग्राम पंचायतों में सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना कराकर गरीबी रेखा सूची तैयार कर हितग्राहियों को लाभ देने अधिकारियों को निर्देशित किया ।

।विश्रामपुरी में बने स्टेडियम के जीर्णोद्धार की चर्चा भी सामान्य सभा की बैठक में हुई और विधायक केशकाल ने स्टेडियम के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया, वहीं सामान्य सभा की बैठक के बाद विधायक केशकाल हायर सेकेंडरी स्कूल विश्रामपुरी का दौरा कर बच्चों से जानकारियां पूछी उन्होंने खेत में धान का पौधा रोपण एवं अन्य सामान्य जानकारी बच्चो को देने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया आगामी जनपद पंचायत विश्रामपुरी की सामान्य सभा की बैठक ग्रामीण क्षेत्र में रखने की बात विधायक केशकाल ने कही जिस पर अगले महीने की 13 अगस्त को गम्हरी ग्राम पंचायत में जनपद पंचायत विश्रामपुरी की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन होना है ।उसे बैठक में कृषि एवं पशु एवं मत्स्य पालन से जुड़े किसानों के रकबे का सर्वे कर उन्हें क्लस्टर वाइज योजनाओं का लाभ देने के लिए अधिकारियों को विधायक नीलकंठ टेकाम ने निर्देशित किया है।










