चौकी प्रभारी का स्थानांतरण होने पर दी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लक्ष्मी नाथ नाग

कोंडागांव विकास खंड बड़ेराजपुर के अन्तर्गत बांसकोट चौकी क्षेत्र की चौकी प्रभारी विनोद कुमार नेताम का स्थानांतरण बयानार थाना के लिए हो गया। थाना परिसर में एक विदाई समारोह के दौरान उन्हें विदाई दी गई।चौकी के सभी स्टापो ने श्रीफल से उनका सम्मान किया। क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों व पुलिसकर्मियों द्वारा एक सादे समारोह का आयोजन कर चौकी प्रभारी की विदाई की गई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चौकी पर तैनात हमराहियों व क्षेत्र के लोगों का अपार स्नेह व सहयोग मिला, जिसे भुलाया नही जा सकता। ग्राम वासियों ने चौकी प्रभारी विनोद नेताम के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाकर काम किया। इस अवसर पर बांसकोट चौकी के सभी स्टाप मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai