
लक्ष्मी नाथ नाग
विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन ग्राम पंचायत कोपरा के प्रांगण पर किया गया आयोजन में विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं के साथ उनके पालक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शिक्षक उपस्थिति हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम ने शाला में नव प्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर एवं पुस्तक एवं गणवेश वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया।
मौके पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को सभी बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं शत प्रतिशत शाला में प्रवेश दिलाने हेतु प्रेरित करने के साथ ही सभी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं को शाला से संबंधित किसी भी प्रकार के परेशानियां को हल करने का भी भरोसा दिया।इसके अलावा अन्य वक्ताओं द्वारा सभी शिक्षकों को अनुशासित रहने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का भी आग्रह किया गया। आयोजन में जनप्रतिनिधि संगीता जनपद सदस्य, बुधसन नेताम जनपद सदस्य पुर्व विधायक सेवक राम नेताम , जिवनदास मानीकपुरी माह मंत्री,सरपंच ग्राम पंचायत कोपरा दयासिंधु राणा, एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। आयोजन में उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा हाई स्कूल कोपरा के छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया।शिक्षा हमारे जीवन स्तर को सुधारती है और शिक्षा से ही हमारी पहचान
विधायक नीलकंड टेकाम ने आज नए शिक्षा और शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराया और पुष्प माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य-पुस्तक, कॉपी और गणवेश वितरण भी किया।

hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Auto;
cct_value: 0;
AI_Scene: (200, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
विधायक नीलकंड टेकाम ने आज नए शिक्षा और शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, मुंह मीठा कराया और पुष्प माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य-पुस्तक, कॉपी और गणवेश वितरण भी किया। विधायक नीलकंठ टेकाम , जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक,DMC महेन्द्र पाण्डे ,वेणु गोपाल राव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कंवल सिंह पोया, सह: खंड शिक्षा अधिकारी गजेन्द्र कुमार ठाकुर खंड स्त्रोत समन्वय सोनाराम यादव BRP प्रेमलाल यादव, BRP मनोज कुमार कुशवाहा,समस्त संकुल समन्वयक विकस खंड बड़े राजपुर, में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव समारोह में शामिल हुए, जहां पर्यावरण के संरक्षण हेतु विद्यालय परीक्षा में वृक्षारोपण किया गया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने उद्बोधन में बच्चों को शाला प्रवेश की शुभकामनाएं दी और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा हमारे जीवन स्तर को सुधारती है और शिक्षा से ही हमारी पहचान बनती है। हम शिक्षा पाकर अपना और देश का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। अपने शरीर की स्वच्छता के लिए हमें ध्यान देना होगा और स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ मन की उत्पत्ति होती है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप पूरे प्रदेश में शिक्षा का स्तर एक समान हुआ है।










