गौतम कश्यप कि रिपोर्ट
आज दिनांक,01/07/2024 स्थान -शा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, तीन दिवसीय हेल्थ कैंप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव अध्यक्ष/न्यायाधीश श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप के आदेशानुसार एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल अध्यक्ष/ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय केशकाल श्रीमति अंजली सिह के मार्गदर्शन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देश में शिविर आयोजित कर
तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल। रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती मनीषा तिवारी के द्वारा बताया गया कि जिला विधिक प्राधिकरण लोगों की सहायता के लिए बनाया गया है। जिसमें आप लोग भरपूर सहायता प्राप्त कर सकते हैं जैसे की निशुल्क अधिवक्ता कानून से संबंधित जानकारी पीड़ित क्षतिपूर्ति थाना से संबंधित और अन्य जानकारी जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा दिया जाता है जिसमें आप लोग निशुल्क प्राप्त कर सकते है। और बताया गया कि । निर्भया कांड से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि और किसी बेटी बहन का इस प्रकार की घटना ना हो इसीलिए भारत सरकार द्वारा पोक्सो एक्ट 2012 बनाया गया । पोक्सो क्या है? यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण, या पोक्सो, (संशोधन) विधेयक, 2019, बच्चों के खिलाफ यौन अपराध करने वालों को कड़ी सजा देने, गंभीर यौन हमले के मामलों में मृत्युदंड के अलावा जुर्माना और कारावास का प्रावधान करता है। और आगामी में लगने वाले नेशनल लोक अदालत से संबंधित जानकारी बताया कि सभी न्यायालयों में 13 जुलाई 2024 को नेशनल लोक अदालत आयोजन होगा जिसमें राजी नामा प्रकरण का निराकरण तत्काल किया जाएगा निराकरण होने के बाद अपील नहीं की जा सकती इस प्रकार से विस्तार से जानकारी दी गई।
जिसमें उपस्थित
पी एल वी अनिल कुमार मंडावी
गांव से आये ग्रामीण रहे।










