गौतम कश्यपकि रिपोर्ट
केशकाल। इस दुनिया में अगर कोई जादू कोई चमत्कार और कोई हकिकत है वो एकमात्र है शिक्षा । जो शिक्षा को अपनाता उसके जीवन में विकाश और खुशिहाली स्वत:आ जाता है ।
केशकाल ब्लाक के ग्राम बड़े खौली में आयोजित ब्लाक स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के मुख्य अतिथि के आसंदी से संबंधित करते हुए क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व को बताते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की समझाइश देते हुए बच्चों के माता पिता तथा पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई की तरफ पूरा ध्यान देने की बात कहते हुए बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को पूरे मनोयोग से बच्चों के भविष्य को संवारने में अपना पूरा योगदान देने का अनुरोध किया।
अपने सारगर्भित संक्षिप्त उद् बोधन में श्री टेकाम ने ग्राम प्रमुखों एवं बच्चों के माता पिता एवं पालकों को कहा की आप अपने बच्चों की पढ़ाई के बारे जानने समझने और स्कूल की शिक्षा व्यवस्था ठिक ठाक चलता रहे इसके लिए समय समय पर स्कूल में होने वाली बैठकों अवश्य सहभागी बना करें ।
इस अवसर पर विधायक ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर फूलमाला पहनाकर तथा पाठ्य सामग्री पुस्तक बस्ता देकर स्वागत और उत्साह वर्धन भी किया । इसके सांथ ही बालिकाओं को साईकिल वितरंण कर पौधारोपण भी किया ।
इस अवसर पर शालेय बच्चों ने गीत संगीत नृत्य के सांथ स्वागत गीत एवं शिक्षाप्रद प्रेरक कार्यक्रम पेश करके पधारे हुए लोगों को आनंदित और प्रभावित कर दिया ।
इस अवसर पर जनपद पंचायत ग्राम पंचायत के पदाधिकारी गंण एवं गांव तथा क्षेत्र के ग्राम पटेल मांझी मुखिया पुजारी तथा भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के शुभारंभ होने पर खंण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मंडावी ने स्वागत भाषंण दिया । सभा को मुख्य अतिथि विधायक नीलकंठ टेकाम के अलावा जनपद सदस्य विरेंद्र बघेल वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णदत्त उपाध्याय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरपंच जयेश उईके ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन खंण्ड समन्वयक प्रकाश साहू ने किया ।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक श्रवंण पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामलाल सलाम पूर्व सरपंच संतोष उईके पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मनसुख भूरट जनपद सदस्य रोहित नाग , मंडल महामंत्री श्रीराम यादव ,रूपनारायण जैन, कैलाश कुंजाम ,जनपद सदस्य रमशिला कोर्राम सहित अंचल के सम्माननीय जनों बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर सहभागी बने ।












