टी20 वर्ल्‍डकप में विराट दो बार ‘प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले इकलौते प्‍लेयर, जानें कौन कब जीता खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024 (T20 World Cup 2024) का ‘फीवर’ फैंस को अपनी गिरफ्त में लेने को तैयार है. 9वें टी20 वर्ल्‍डकप का आगाज अमेरिका और कनाडा के मुकाबले से होने जा रहा है. टूर्नामेंट में पहली बार 20 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं जिन्‍हें 4 ग्रुप में बांटा गया है. रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है. चारों ग्रुप से शीर्ष पर रहने वाली दो-दो टीमें सुपर 8 में स्‍थान बनाएंगी.

टी20 वर्ल्‍डकप में यदि कोई खिलाड़ी सबसे अधिक चर्चा में रहा है तो वह हैं विराट कोहली. ‘किंग कोहली’ 2024 में अपना छठा वर्ल्‍डकप खेलेंगे. टूर्नामेंट में दो बार वे टॉप स्‍कोरर तथा एक बार रनों के मामले में नंबर दो बैटर रहे हैं. वर्ष 2014 (319 रन ) और 2022 (296 रन ) में वे टूर्नामेंट के टॉप स्‍कोरर बने थे जबकि 2016 में रनों के मामले में बांग्‍लादेश के तमीम इकबाल (295 रन) के बाद दूसरे नंबर पर थे. इस वर्ल्‍डकप में उन्‍होंने 273 रन बनाए थे.

यही नहीं, वर्ल्‍डकप के अब तक के अपने 5 एडिशन में से 4 में विराट, भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बैटर रहे हैं. केवल टी20 वर्ल्‍डकप 2021 ही उनके लिए साधारण रहा था जब वे पांच मैचों की तीन पारियों में 34 के औसत से 68 रन बना पाए थे. टी20 वर्ल्‍डकप के एक एडिशन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम पर है. 2014 में उन्‍होंने 319 रन बनाए थे. इससे ज्‍यादा रन किसी एक टी20 वर्ल्‍डकप में कोई बैटर नहीं बना पाया है. यही नहीं, विराट टी20 वर्ल्‍डकप में भी सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर हैं. कोहली ने 5 टी20 वर्ल्‍डकप के 27 मैचों की 25 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 81.5 के औसत और 131.3 के स्‍ट्राइक रेट से 1141 रन बनाए हैं जिसमें 14 अर्धशतक हैं. टूर्नामेंट में अब तक उनके और श्रीलंका के महेला जयवर्धने के अलावा कोई बैटर 1,000 से ज्‍यादा रन नहीं बना सका है.

बैटर जो 2 देशों की ओर से खेला, टी20 वर्ल्‍ड कप का रहा हिस्‍सा, भाई और दो बहनें भी इंटरनेशनल क्रिकेटर

हर वर्ल्‍डकप में विराट कोहली के रन
2012: 185 रन
2014 : 319 रन
2016 : 273 रन
2021 : 68 रन
2022 : 296 रन

दो बार ‘प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले इकलौते क्रिकेटर

विराट के खेल कौशल की बात यहीं खत्‍म नहीं हो जाती. टी20 वर्ल्‍डकप के अब तक के इतिहास में दो बार ‘प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने वाले वे अकेले क्रिकेटर हैं. टी20 वर्ल्‍डकप में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी, शाकिब अल हसन, लसिथ मलिंगा और डेविड वॉर्नर जैसे क्रिकेटर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन इनमें से कोई भी दो बार प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बन पाया है.

वेस्‍टइंडीज में वर्ल्‍डकप का टीम इंडिया से जुड़ा मिथक क्‍या टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में टूट पाएगा?

विराट के अलावा कोई बैटर नहीं बना दो बार टॉप स्‍कोरर
कोहली के अलावा टी20 वर्ल्‍डकप में अब तक कोई बैटर दो एडिशन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल नहीं कर सका हैं. बॉलिंग में जरूर दो प्‍लेयर्स ने सबसे ज्‍यादा विकेट लेते हुए यह कमाल किया है. 2007 और 2009 के टी20 वर्ल्‍डकप में पाकिस्‍तान के उमर गुल (दोनों बार 13-13 विकेट) ओवरऑल सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर बने थे जबकि 2021 (16 विकेट) और 2022 (15 विकेट) में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने सबसे अधिक विकेट लिए थे.

VIDEO: मिस्‍बाह, डिविलियर्स, स्टीव वॉ और अजहर..अजीब तरीके से आउट हुए बैटर, बने हंसी के पात्र

टी 20 वर्ल्‍डकप के अब तक के चैंपियन और प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
2007 : भारत- शाहिद अफरीदी (पाकिस्‍तान)
2009 : पाकिस्‍तान-तिलकरत्‍ने दिलशान (श्रीलंका)
2010 : इंग्‍लैंड- केविन पीटरसन (इंग्‍लैंड)
2012 : वेस्‍टइंडीज- शेन वॉटसन (ऑस्‍ट्रेलिया)
2014 : श्रीलंका- विराट कोहली (भारत)
2016 : वेस्‍टइंडीज- विराट कोहली (भारत)
2021 : ऑस्‍ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर (ऑस्‍ट्रेलिया)
2022 : इंग्‍लैंड- सैम करन (इंग्‍लैंड)

पाकिस्‍तान के खिलाफ नाबाद 82* टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्‍ठ पारी!

Virat Kohli, Team India, T20 World Cup, ICC T20 World Cup 2024, Player of the Tournament of T20 World Cup, विराट कोहली, टीम इंडिया, आईसीसी टी20 वर्ल्‍डकप 2024, टी20 वर्ल्‍डकप, टी20 वर्ल्‍डकप के प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

वैसे तो विराट टी20 वर्ल्‍डकप में कई बेजोड़ पारियां खेल चुके हैं लेकिन 2022 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ विराट की नाबाद 82 रन (53 गेंद, 6 चौके और चार छक्‍के) की पारी को कई क्रिकेट समीक्षक टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्‍ठ पारी मानते हैं. भारत-पाकिस्‍तान मुकाबले के भारी दबाव के बीच खेली गई इस बेजोड़ पारी ने विराट के ‘कद’ को और बड़ा किया है. मैच में पाकिस्‍तान के 159 रनों के स्‍कोर पर पीछा करते हुए भारत ने 31 रनों पर चार विकेट गिरने और आखिर की 24 बॉल्‍स पर 54 रन की जरूरत होने के बावजूद आखिरी गेंद पर जीत हासिल की थी. पेशेंस और अग्रेसन से भरी इस पारी के दौरान विराट ने हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी जैसे बॉलर्स को ‘रडार’ पर लेते हुए छक्‍के उड़ाए थे. वैसे,  इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद विराट कोहली के टीम में रहते हुए भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍डकप नहीं जीत पाई है. फैंस टी20 वर्ल्‍डकप 2024 में यह सपना पूरा होने की उम्‍मीद लगाए हैं.

Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup, Team india, Virat Kohli, Virat Kohli T20 Record

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai