रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी में शुरू हो रहे 8 नए कोर्स, फैशन डिजाइनर, इंटीरियर डिजाइनर भी शामिल Rani Durgavati University will start 8 new courses including fashion designer, interior designer

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जबलपुर. जबलपुर की रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी परंपरागत पाठ्यक्रमों से हटकर युवाओं को आकर्षित करने 8 नए तरह के पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है. इसमें अब स्टूडेंट को फैशन से लेकर इंटीरियर डिजाइनर तक कोर्स कराए जाएंगे. इसकी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. इन नए पाठ्यक्रम में 40 से 60 सीटें होंगी. यूनिवर्सिटी ने यह कोर्स युवाओं को रोजगार मिल सके, इसी उद्देश्य से शुरू किए हैं. हालांकि इन कोर्सों को लेकर एडमिशन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसमें स्टूडेंट का रुझान भी देखने को मिल रहा है.

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के कुलसचिव दीपेश मिश्रा ने बताया कि सभी कोर्सेस रोजगार के अवसर को देने वाले हैं. नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रम 1 साल पढ़ने पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा, 3 साल के कोर्स में डिग्री तो वहीं 4 साल का कोर्स करने पर ऑनर्स की डिग्री दी जाती है. हालांकि इसके पहले भी नौकरी के दौरान ही पार्ट टाइम एमबीए करने वालों के लिए विश्वविद्यालय ने नया कोर्स शुरू किया हुआ है.

रोजगार देने वाले बनेंगे स्टूडेंट
उन्होंने बताया कि यदि स्टूडेंट यह कोर्स करते हैं तो उन्हें रोजगार मांगने की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि स्टूडेंट रोजगार देने वाले बन जाएंगे. इन्हें कई तरह की स्कीम भी पता होगी. यहां तक कि अपने क्षेत्र में विस्तार कर अन्य लोगों को भी रोजगार का साधन आसानी से मुहैया करा सकेंगे. इसके लिए स्टूडेंट्स को विशेष तौर पर ट्रेनिंग भी दी जाएगी.

इन कोर्सों को किया गया शुरू
> बीएससी एन ई पी
> बीकॉम एन ई पी
> एमबीए एग्जीक्यूटिव
> बीएसडब्ल्यू सामाजिक कार्य स्नातक
> बी ए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
> एम ए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन
> बैचलर ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग वोकेशनल
> बैचलर का इंटीरियर डिजाइनर वोकेशनल

Tags: Jabalpur news, Latest hindi news, Local18, Mp news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai