मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया बेहद जरूरी संदेश, नहीं दिया ध्यान तो करवा बैठेंगे नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यूजर्स को वार्निंग मैसेज भेज रहा है TRAIसंचार साथी पोर्टल के जरिए करें रिपोर्टमोबाइल कनेक्शनों को वेरिफाई करने की सलाह

नई दिल्ली. अक्सर देखा जाता है कि स्कैमर्स कॉल करके मोबाइल यूजर्स को कहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर बंद कर दीजिएगा. कई यूजर्स डर जाते हैं या अनजाने में स्कैमर्स के निर्देशों का पालन करते हैं. इसके बाद स्कैमर्स यूजर्स के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं. अब सरकार लोगों को ऐसी कॉल को लेकर चेतावनी जारी कर रही है.

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई (TRAI) ने मोबाइल फोन यूजर्स को धोखाधड़ी वाली कॉल के बारे में चेतावनी जारी की है. कथित तौर पर स्कैमर्स यूजर्स को कॉल कर रहे हैं और उन्हें मोबाइल नंबर बंद करने की धमकी दे रहे हैं. ट्राई ने साफ किया है कि वह टेलीकॉम कस्टमर्स के किसी भी मोबाइल नंबर को ब्लॉक करने या डिस्कनेक्ट करने के लिए जिम्मेदार नहीं है.

यूजर्स को वार्निंग मैसेज भेज रहा है TRAI
ट्राई इस स्कैम के बारे में यूजर्स को वार्निंग मैसेज भेज रहा है. इसमें कहा गया है, “दूरसंचार विभाग/ट्राई की ओर से आपके मोबाइल को डिस्कनेक्ट करने की धमकी देने वाली किसी भी कॉल को डिस्कनेक्ट करें. हम ऐसी कोई कॉल नहीं कर रहे हैं. ऑफिशियल कम्युनिकेशन, यदि कोई हो, आपके मोबाइल ऑपरेटर की ऑफिशियल वेबसाइट/ऐप/ऑथराइज्ड स्टोर से होगा. कृपया ऐसी किसी भी कॉल डिटेल्स की रिपोर्ट www.sanchaarsathi.gov.in पर करें.

संचार साथी पोर्टल के जरिए करें रिपोर्ट
दूरसंचार विभाग (DoT) ने लोगों को संचार साथी पोर्टल (www.sancharsathi gov.in) पर अपने चक्षु-रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ फीचर के माध्यम से ऐसी धोखाधड़ी वाली कॉल की रिपोर्ट करने की सलाह दी है.

रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शनों को वेरिफाई करने की सलाह
दूरसंचार विभाग (DoT) ने लोगों से संचार साथी पोर्टल (www.sancharsaath.gov.in) पर नो योर मोबाइल कनेक्शन्स सुविधा का इस्तेमाल करके अपने नाम के तहत रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शनों को वेरिफाई करने और ऐसे किसी भी कनेक्शन की रिपोर्ट करने का आग्रह किया है जो इससे संबंधित नहीं है.

साइबर क्राइम का शिकार होने पर यहां करें रिपोर्ट
इसके अतिरिक्त, जो यूजर्स साइबर क्राइम या फाइनेंशियल फ्रॉड का शिकार होते हैं, वे साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1920 या www.cybercrime.gov.in के माध्यम से ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट कर सकते हैं.

Tags: Mobile Phone, Smartphone

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz4 Ai