ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव काटागांव में हुआ आयोजन

माकड़ी:-विकासखंड माकड़ी के ग्राम काटागांव में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत करना, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना रहा
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। कार्यक्रम में बालकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने सराहा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम, उपाध्यक्ष वैशाखू कोराम, सदमा बघेल,संजू ग्वाल, दीपेंद्र नाग,कृष्णा पोयाम,भानु ठाकुर,मेषलाल पोयाम,पन्ना लाल नेताम,अंगत पटेल,रामलाल नेताम,पूजा शर्मा,जुगबती नेताम, लछिंधर मरकाम,मोती राम मरकाम,देवेंद्र मरकाम, शकुंतला मरकाम,लच्छू महावीर सुरेंद्र नाग,पांचिया राम चौहान,शिक्षा विभाग के अधिकारी, सुखराम देवांगन,बीआरसी ताहिर अहमद खान,सखा राम वट्टी,कांतिलाल पटेल,ओमप्रकाश मार्को,अमिताभ मिश्रा,रामदेव कौशिक,कमलेश भारती,गौरी मरकाम, हरीश चौहान, भुनेश्वर पुजारी,रमेश प्रधान,जयलाल पोयम, चन्द्रकांत जैन,भेदराम मानकर,शंभू नेताम,महेश पटेल,ऋषि नागवंशी,नितेश शर्मा,गजेंद्र दमक,मनीषा मरई,ममता चौहान,हरियाली मरकाम,आरती नेताम, सुबाती पोयाम,समेत ब्लॉक के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ,पालकगण, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment